Edinbox Hindi

SSC CHSL 2024 Tier 1 Result: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग  ने 1 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक आयोजित कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय (SSC CHSL) परीक्षा टियर-I के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल 2024 के अपने परिणाम देख सकते हैं।

परिणाम नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया गया है। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और श्रेणी शामिल है। SSC CHSL टियर 1 परीक्षा के माध्यम से 3712 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा CBT (कंप्यूटर-आधारित परीक्षण) मोड में आयोजित की गई थी।

एसएससी सीएचएसएल 2024 टियर-1 परीक्षा आयोग द्वारा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 जुलाई को पूरे देश में आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 उत्तर कुंजी 18 जुलाई को जारी की गई थी, जिसे उम्मीदवारों के लॉगिन के माध्यम से देखा जा सकता है। आधिकारिक उत्तर कुंजी में किसी भी गलत प्रश्न या उत्तर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई थी।

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA), सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डीईओ (ग्रेड ए) सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed