
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की प्राध्यापक इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में खुद की जगह डमी कैंडिडेट को बैठाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) अजमेर टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुखराम (27) पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी लाछीवाड, पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर है।
जानकारी के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी राजस्थान जयपुर के निर्देश पर उप महानिरीक्षक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप राजस्थान जयपुर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी यूनिट अजमेर ने आरोपी सुखराम पुत्र भागीरथ राम विश्नोई निवासी लाछीवाड (सांचौर) को पकड़ लिया।
एडीजी एसओजी ने बताया कि प्रोफेसर इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुखराम निवासी लछीवाड-सांचौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसओजी जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सुखराम ने प्रोफेसर इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए आवेदन किया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सुखराम ने अपने नाम से जारी प्रवेश पत्र में फोटो के साथ छेड़छाड़ की और प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठाया। अब डमी कैंडिडेट की तलाश है।




Add comment