Edinbox Hindi

23 जून को आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के परिणाम हुए जारी 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। 

न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा में योग्य माना जाता है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं, जबकि ओबीसी, एससी और एससी श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 55% अंक प्राप्त करने चाहिए। 

आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए, जो 90 अंकों के बराबर है। पात्र होने के लिए ओबीसी, एससी और एससी  श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 55% या 82 अंक प्राप्त करने होंगे। ये उत्तीर्ण अंक छत्तीसगढ़ में शिक्षण पदों के लिए पात्रता निर्धारित करते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राज्य के के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 23 जून 2024 को CGTET परीक्षा 2024 आयोजित किया गया था।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed