Edinbox Hindi

अगले पांच वर्षों में एमबीबीएस की 75 हजार सीटें और बढ़ाने की तैयारी 

नीट यूजी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में मेडिकल की 75000 नई सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।  इसके लिए एक योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। ऐसा होने के बाद बहुत से काबिल छात्र विदेश की जगह देश में पढ़ाई कर सकेंगे।

देश में इस समय एमबीबीएस की 1,12,117 सीटें हैं। इसके बावजूद MBBS कोर्स की इतनी ज्यादा मांग हैं, कि लोगों को सीटें कम पड़ जाती हैं और बड़े पैमाने पर छात्र पूर्व सोवियत देशों, चीन, बांग्लादेश आदि में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जा रहे हैं। एक आकलन के अनुसार, मौजूदा समय में करीब 30-35 हजार छात्र इन देशों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार का 75000 सीट बढ़ाने का लक्ष्य केवल अगले पांच साल के लिए है, जबकि आगे दो लाख तक सीटों को बढ़ाये जाने की खबर है।

दरअसल सरकार का अगले पांच वर्षों में 75 हजार नई सीटें सृजित करने का लक्ष्य रखा है। कोशिश है कि सीटों की संख्या को दो लाख सालाना के आसपास पहुंचाई जाए। योजना के तहत जिन मेडिकल कॉलेजों के पास अच्छा बुनियादी ढांचा है, उन्हें और सीटें बढ़ाने के अवसर दिए जाएंगे। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज बनाना, बड़े निजी अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रेरित करना आदि शामिल है। देश में इस समय 731 मेडिकल कॉलेज हैं।2014 में इनकी संख्या 387 थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed