
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 (ESE 2025) के लिए अधिसूचना 18 सितंबर, 2024 को जारी की जाएगी। आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की अधिसूचना (UPSC ESE 2025 Notification) जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना को देख सकेंगे।
यूपीएससी ईसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन 18 सितंबर, 2024 से शुरू होंगे। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर, 2024 होगी। प्रारंभिक परीक्षा 09 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत और सटीक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद प्राप्त होगी।
हालांकि यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना तो अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन 2024 में उपलब्ध रिक्तियों की कुल संख्या 167 थी, जो 2023 की 337 रिक्तियों की तुलना में बहुत कम थी। इस वर्ष रिक्तियों की संख्या का पता अधिसूचना जारी होने पर ही चलेगा।
इस परीक्षा के लिए आवेदक को भारत, भूटान या नेपाल का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 21-30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट लागू होती है। जहां तक शैक्षणिक योग्यता का सवाल है तो आवेदक को भारत में केन्द्रीय या राज्य विधानमंडल के अधिनियम के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालय या संसद के अधिनियम के तहत सूचीबद्ध अन्य शैक्षणिक संस्थानों से इंजीनियरिंग की डिग्री अथवा किसी विदेशी विश्वविद्यालय/कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो या भारतीय इंजीनियर्स संस्थान की परीक्षा के खंड ए और बी उत्तीर्ण होने चाहिए।




Add comment