Edinbox Hindi

दिसंबर की सीटीईटी परीक्षा के लिए शुरू हो गया आवेदन, अंतिम तिथि 16 अक्तूबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET December 2024) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी दिसंबर 2024 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर, 2024 है। सीटेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर को किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दिसंबर सत्र की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण मंगलवार 17 सितंबर, 2024 से शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्तूबर, 2024 तक सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने के लिए 16 अक्तूबर, 2024 रात्रि 11.59 बजे तक का समय दिया गया है। परीक्षा 01 दिसंबर, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

सीटीईटी का आयोजन कक्षा 1 से पांच और 6वीं से आठवीं तक की कक्षाओं का टीचर बनने की अर्हता के लिए किया जाता है। सीटीईटी में दो पेपर होते हैं। एक पेपर प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5 तक) और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के लिए होता है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने जो योग्यता निर्धारित की है, उसके अनुसार सीटीईटी पेपर-1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास और दो साल का डीएलएड / चार साल का बीईएलएड कोर्स पास होना चाहिए जबकि पेपर-2 के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड या इसके समकक्ष डिग्री। उम्र सीमा की बात करें तो सीटीईटी में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है. जबकि अधिकतम उम्र की कोई लिमिट नहीं है। 

सीटेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, ओबीसी, एससी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed