Edinbox Hindi

गंगा नदी के उफान को देखते हुए बिहार में स्कूल बंद रखने के आदेश, 23 को खुलेंगे   

बिहार में गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, गंगा नदी के उफान को देखते हुए प्रशासन ने 21 सितंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा जिलों में स्कूलों को शनिवार, 21 सितंबर 2024 तक बंद रखने का फैसला सरकार की ओर से किया गया है। शनिवार के बाद रविवार की छुट्टी है ही अब स्कूल सीधा सोमवार को खुलेंगे।

पटना डीएम के आदेश के मुताबिक, गंगा नदी के जलस्तर के बढ़ने की वजह से जिन जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है उनमें अथमलगोला, बाढ़ा, बख्तियारपुर, मोकामा, सदर, दानापुर, फतुहा और मनेर सहित कई ब्लॉकों शामिल हैं। जलस्तर बढ़ने की वजह से इन इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐसे में वहां बच्चों का स्कूल जाना वाकई बहुत मुश्किल हो चुका है। प्रशासन ने इन इलाकों को खतरे वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है।

बिहार के कई इलाकों में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। प्रशासन ने कुछ इलाकों को खतरा संभावित के रूप में चिह्नित किया है। बिहार शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूलों को बंद करने का निर्णय 24 अगस्त 2024 के पत्र संख्या 677 के अनुसार लिया गया है। यह गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से जीवन और सुरक्षा को होने वाले संभावित खतरे पर चिंता के बाद जारी किया गया है, जो अब खतरे के निशान को पार कर गई है।

बता दें कि बिहार में 25 सितंबर को भी सरकारी छुट्टी घोषित है। शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने 25 सितंबर की परीक्षा को 26 सितंबर को आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। 25 सितंबर को विद्यालय में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग ने फैसला लिया था कि स्कूलों में तीज और जितिया की छुट्टी दी जाएगी। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा में कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed