Edinbox Hindi

तमिलनाडु में नर्सिंग छात्रा के साथ गैंगरेप; अपहरण कर किया दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भागे

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब तमिलनाडु में एक नर्सिंग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां डिंडीगुल जिला में थेनी की एक नर्सिंग छात्रा का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर फरार हो गए। 

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिला एसपी प्रदीप ने बताया कि थेनी की एक नर्सिंग छात्रा का अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया जहां उसने पुलिस से मदद मांगी। पीड़िता को डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़की की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed