Edinbox Hindi

JNU प्रोफेसर की पत्नी का नहाते हुए बना रहा था वीडियो, सफाईकर्मी गिरफ्तार 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां एक सफाईकर्मी ने एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते हुए अश्लील वीडियो बना ली। उनकी पत्नी को कुछ एहसास हुआ तो अश्लील वीडियो बनाने का पता लगा। महिला ने सफाई कर्मी को वीडियो बनाते देख लिया। इसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद कर ली गई है। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी। प्रोफेसर की हाल ही में नियुक्ति हुई है। आरोपित युवक राजीव पुत्र किशनलाल भी जेएनयू में ही अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मी का काम करता है।  

आरोप है कि राजीव 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था। तभी महिला की नजर उस पर पड़ गई। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। फिर आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके से उसे पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी।
 
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल लेकर संबंधित वीडियो को डिलीट किया। मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। राजीव के पिता भी जेएनयू में नान टीचिंग स्टाफ में कार्यरत है। पुलिस जांच में पता चला कि राजीव पिछले कई दिन से बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने पहले तो कोई अश्लील वीडियो तो नहीं बनाई।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed