Edinbox Hindi

हरियाणा में दो दिनों के लिए सभी स्कूल बंद, प्रशासन की ओर से निर्देश जारी 

हरियाणा में आज यानी 4 तारीख को कुछ स्कूलों में बच्चों की परीक्षा होने वाली थी, लेकिन देर शाम को एक नोटिस आया जिसके बाद स्कूल दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए। यानी 5 अक्टूबर को भी राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे।  5 अक्टूबर को स्कूलों में बच्चों की एक परीक्षा भी होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 9 अक्टूबर को होगी। 

दरअसल, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में छु्ट्टी रखने का फैसला लिया गया है। बाकायदा प्रशासन की ओर से इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 4 और 5 अक्टूबर को क्लासेस नहीं होंगी, बच्चों के लिए दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। 

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं। स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वोटिंग से एक दिन पहले कई तरह की तैयारियां होंगी जिस वजह से 4 और 5 अक्टूबर को राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। सभी जिला प्रशासन द्वारा एक लिखित आदेश जारी कर इसकी सूचना दे दी गई है.

आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के अंदर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसे देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। 4 अक्टूबर को स्कूलों में बच्चों की एक परीक्षा भी होनी थी, जिसे चुनाव के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 9 अक्टूबर को होगी। 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग एक चरण में होनी है। हरियाणा में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 2.1 करोड़ वोटर हैं जिसमें महिला वोटर्स की संख्या 95 लाख और पुरुष वोटर्स की संख्या 1.6 करोड़ है। वहीं इनमें 4.52 लाख युवा पहली बार वोट देने वाले हैं। 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed