Edinbox Hindi

फिर बदली सीटेट परीक्षा की तिथि, अब 14 दिसबंर को होगा एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर सत्र की  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की तिथियों में एक बार फिर से बदलाव किया है। पूर्व में बोर्ड ने घोषणा की थी कि सीटेट परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें एक बार फिर से बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 15 दिसंबर की बजाय 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह दूसरी बार है, जब बोर्ड ने सीटेट दिसंबर परीक्षा तिथि में बदलाव किया है।

शुरूआत में परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को होनी निर्धारित थी, जिसे बाद में बदलकर 15 दिसंबर कर दिया गया। अब बोर्ड ने इस तिथि में भी बदलाव किया है और परीक्षा के लिए 14 दिसंबर का दिन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों की ओर से यह अनुरोध आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं 15 दिसंबर को निर्धारित हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि यदि किसी विशेष शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा देश भर के 136 शहरों में आयोजित की जानी निर्धारित हुई थी।

सीबीएसई ने आधिकारिक नोटिस में कहा, “अब, विभिन्न उम्मीदवारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इसलिए, उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए, 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।”

बता दें कि CTET आवेदन पत्र 2024 भरने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और शाम की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed