Edinbox Hindi

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का जारी किया कार्यक्रम, नवंबर में होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं नवंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 5 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह डेट्स विंटर बाउंड स्कूलों के लिए जारी की है, क्योंकि ये स्कूल जनवरी 2025 में बंद रहेंगे।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, शीतकालीन स्कूलों में 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा, क्योंकि ऐसे स्कूल जनवरी, 2025 में बंद हो सकते हैं। अन्य सभी स्कूलों के लिए आंतरिक परीक्षा 1 जनवरी, 2025 से आयोजित किए जाएंगे।

बोर्ड ने नोटिस में आगे कहा कि, भारत और विदेश में सभी संबद्ध स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए व्यावहारिक परीक्षा/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2025 से निर्धारित हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम के कारण जनवरी के दौरान शीतकालीन स्कूलों के बंद रहने की उम्मीद रहती है। इसलिए इनकी परीक्षाएं नवंबर में होंगी।”

बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन के लिए सभी स्कूलों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) और दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसमें नंबर अपलोड करना, बाहरी परीक्षक की नियुक्ति, अनुचित साधन, प्रैक्टिकल के लिए उत्तर पुस्तिका, परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया और बहुत कुछ शामिल है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed