Edinbox Hindi

यूपी में आज से तीन दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी, सोमवार को खुलेंगे विद्यालय 

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज से तीन दिन छुट्टी रहेगी। विद्यालय अब सोमवार को खुलेंगे। शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर, शनिवार विजयादशमी होने के कारण और 13 अक्टूबर रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। 

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित करने की सूचना शिक्षा निदेशालय ने जारी की है। 

इस पर जानकारी देते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से  प्रदेश में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं। महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।

बता दें कि विजयादशमी होने के कारण 12 अक्तूबर को और रविवार होने के कारण 13 अक्तूबर को भी अवकाश रहेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न संगठनों की मांग पर नवमी के अवसर पर 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह पहला अवसर है जब नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed