Edinbox Hindi

बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 21 अक्टूबर तक बढ़ाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार में अगले साल यानी 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पेमेंट करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर 2024 है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। लेट फीस के साथ अभी तक जिस बच्चे ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि लेट फीस के साथ पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख 14 अक्टूबर थी। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 के लिए 21 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। वहां लिखा है, ‘माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की लेट फीस के साथ लास्ट डेट 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर की गई है।

बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म छात्रों की ओर से संबंधित स्कूलों के प्रमुख द्वारा भरे जाएंगे। स्कूल अथॉरिटी को लॉग इन करने और फॉर्म भरने के लिए आवश्यक यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा जो स्कूल के ही पास होगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से अभी 2025 की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी नहीं की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद डेटशीट जारी किये जाने की सम्भावना है। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर-बोर्ड परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। 10वीं यानी  मैट्रिक की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 तक जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2024 से हुईं थी।

कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन में आने वाली कठिनाईयों के लिए BSEB ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। फॉर्म भरने के दौरान आने वाली दिक्कत से निपटने के लिए उम्मीदवार 0612-2230039 या 0612-2232074 पर आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed