
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एकेडमिक इयर (2024-25) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए मान्यता प्राप्त करने के इच्छुक उच्च शिक्षण संस्थानों (HEI) से आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है। जो भी उच्च संस्थान इसके लिए पात्र हैं वो 31 अक्टूबर, 2024 तक अपने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह पहल पूरे भारत में एकेडमिक रीच बढ़ाने के लिए UGC के प्रयासों पर प्रकाश डालती है।
इसमें आवेदकों को टू-स्टेप सबमिशन प्रक्रिया का पालन करना होगा। शुरुआत में, उच्च शिक्षा संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, उसके बाद 15 नवंबर, 2024 तक जरूरी एफिडेविट और दूसरे Annexure के साथ हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। यह दोहरी सबमिशन प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह के दस्तावेज़ विचार के लिए पूर्ण और सटीक हैं।
यूजीसी ने सभी इच्छुक उच्च शिक्षा संस्थानों को आवेदन शुल्क समेत दूसरी अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यूजीसी डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) की वेबसाइट देखने की सलाह दी है। पात्रता के मानदंडों पर प्रकाश डालते हुए, नोटिस में कहा गया है कि यूजीसी के ग्रेडेड ऑटोनॉमी रेगुलेशन के तहत मान्यता प्राप्त पहली कैटेगरी के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित निरंतर पात्रता वाले संस्थानों को पूरे वर्ष आवेदन करने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के दायरे में आने वाले कार्यक्रमों की पेशकश करने का लक्ष्य रखने वाले डीम्ड विश्वविद्यालयों को तकनीकी शिक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एआईसीटीई से पहले इजाजत लेनी होगी।
गौरतलब है कि यूजीसी ने अपने नोटिस में कहा है कि सिर्फ शुरुआती एप्लीकेशन से स्वीकृति की गारंटी नहीं है। सभी आवेदनों की कड़ी जांच की जाएगी, इसके बाद जो हायर एजुकेशन तय पैरामीटर पर खरे उतरेंगे, उन्हें ही दूरस्थ शिक्षा के लिए मान्यता दी जाएगी।




Add comment