Edinbox Hindi

बिट्स पिलानी में 23 अक्तूबर से होगा सांस्कृतिक उत्सव ‘ओएसिस 2024’ का आयोजन

राजस्थान के रेतीले धोरों में बसे बिट्स पिलानी (BITS Pilani) के प्राकृतिक और खूबसूरत परिसर में 23 से 27 अक्टूबर 2024 के बीच सांस्कृतिक उत्सव ‘ओएसिस 2024’ का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति और कला का महाकुंभ ‘ओएसिस’ इस बार अपने 52वें संस्करण के साथ लौट रहा है। यह उत्सव देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों को एक साथ आने का मौका देता है, जहाँ उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संगीत, कला, साहित्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में डूबने का अवसर उपलब्ध होता है।

ओएसिस बिट्स परिवार के लिए महज एक उत्सव नहीं बल्कि साल का मुख्य आकर्षण है, जो भारत के सभी कोनों से लोगों को आकर्षित करता है। हर साल इसका दायरा बढ़ता जा रहा है और हर उम्र के प्रतिभागी इसमें शामिल होते हैं, जो संस्कृति और रचनात्मकता के अपने अनूठे मिश्रण का अनुभव करने के लिए आते हैं। पिछले कुछ सालों में ओएसिस ने फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली और मधुर भंडारकर, यूट्यूब स्टार प्राजक्ता कोली और अभिषेक उपमन्यु, केनी सेबेस्टियन और करुणेश तलवार जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन जैसी मशहूर हस्तियों की मेजबानी की है। सुनिधि चौहान और अमित त्रिवेदी जैसे संगीत के दिग्गजों ने इसके मंचों की शोभा बढ़ाई है, इस साल के कार्यक्रम में भी उतनी ही शानदार प्रस्तुतियां होंगी। 

ओएसिस 2024 कार्यक्रम को प्रभावशाली कलाकारों द्वारा और भी आनंदमय बनाया जाएगा। हालांकि, अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग एक ऐसे संगीतमय अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो अविस्मरणीय से कम नहीं होगा।

ओएसिस को विविध प्रकार के कार्यक्रम और बिट्सियन छात्रों की भावुक भागीदारी अन्य कॉलेज उत्सवों से अलग बनाती है। ये सुनिश्चित करते हैं कि हर विवरण सही हो। इस वर्ष की थीम, “रीगल रूलेट”, भव्य दरबारों और मौके के रोमांच से प्रेरणा लेते हुए शाही स्वभाव और उत्साह का स्पर्श जोड़ती है।

ओएसिस 2024 की शुरुआत 23 अक्तूबर को एक शानदार उद्घाटन के साथ होगी और 27 अक्तूबर को एक भव्य स्टैंड-अप कॉमेडी नाइट के साथ इसका समापन होगा। इस अविस्मरणीय अनुभव का हिस्सा बनना सुनिश्चित करें, जहां क्रिएटिविटी, फन और प्रतिभा का अनोखा मेल दखने को मिलेगा!

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed