
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर (CTET December 2024) के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए संशोधन विंडो खोल दी है। पात्र उम्मीदवार 25 अक्तूबर, 2024 तक ctet.nic.in. पर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। करेक्शन विंडो पर सुधार करने के लिए फीस भी देनी होगी, इसके अलावा फॉर्म के सभी हिस्सों में सुधार करना संभव नहीं है।
यह एक बार की सुविधा है। ऑफलाइन मोड के माध्यम से कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार जिन विवरणों में बदलाव कर सकते हैं, उनमें नाम, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी, चुने गए पेपर, पेपर II के लिए विषय, चुनी गई भाषा I और/या II, पत्राचार का पता और संस्थान/कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम शामिल है।
CTET सुधार के लिए सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लिंक एक्टिव किया है। यह लिंक 25 अक्टूबर तक खुला रहेगा। याद रखें, सुधार करने के लिए आपने फॉर्म भरने के साथ ही फीस भी जमा की होनी चाहिए। सीबीएसई ने सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन में सुधार का मौका दिया है। अगर आपने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, तो आप उसे अब ठीक कर सकते हैं।
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक। पहले यह परीक्षा 15 दिसंबर को होने वाली थी, और उससे पहले 1 दिसंबर की तिथि निर्धारित थी।
सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII तक के शिक्षक बनना चाहते हैं। आवेदक पेपर I और पेपर II दोनों के लिए उपस्थित हो सकते हैं। परिणाम जनवरी 2025 के अंत तक जारी होने की संभावना है।




Add comment