Edinbox Hindi

बच्चों पर इंटरनेट का प्रभाव नियंत्रित करेगा संघ, 25-26 अक्तूबर को RSS की बैठक में होगी इस पर चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शुक्रवार (25 अक्टूबर) से शुरू होने वाली 2 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रतिकूल प्रभाव और सरकार द्वारा इंटरनेट के विनियमन पर चर्चा की जाएगी। संगठन ने यह जानकारी दी है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने मथुरा में एक प्रेस वार्ता में बताया कि संघ 2025 में अपने शताब्दी वर्ष से पहले संगठन के विस्तार की अपनी योजना पर भी चर्चा करेगा।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी के संबोधन के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने यह विषय उठाया था कि किस प्रकार बच्चों को सोशल मीडिया के जरिये भ्रमित किया जा रहा है। आंबेकर ने कहा कि संघ प्रमुख ने ऐसी सामग्री के विपरीत परिणामों की भी चेतावनी दी थी तथा इस पर सरकार द्वारा नियंत्रण की आवश्यकता की जरूरत बताई थी। संघ की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान इस पर चर्चा की जाएगी। 

आंबेकर ने कहा कि बैठक के दौरान शांति, सद्भाव और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी तथा इस दिशा में जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। प्रचार प्रमुख ने विशिष्ट जनों, महर्षि दयानन्द सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्या बाई होल्कर, रानी दुर्गावती व झारखंड के देवघर में सत्संग संचालक संत अनुकूल चंद्र ठाकुर के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन लोगों की जयंती मनाने के बारे में भी रूपरेखा तय किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और शिक्षाओं को समाज के साथ साझा किया जाएगा। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed