Edinbox Hindi

तमिलनाडु संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 9 जून को हुए थे एग्जाम

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 4 सेवाओं के लिए संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (CCSE) का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक लिंक https://tnpscresults.tn.gov.in/ से भी परिणाम देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा।   

बता दें कि यह परीक्षा 9 जून 2024 को आयोजित हुई थी। पेपर एक शिफ्ट में आयोजित हुआ था। इस एग्जाम में 14 लाख कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जाएगा उसे आगे की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा और आगे की प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही होगा।

इस परीक्षा का Answer Key पहले ही जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से वह अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए टीएनपीएससी ने पदों की संख्या बढ़ा दी थी। भर्ती परीक्षा 6,244 पदों के लिए थी, लेकिन बाद में आयोग ने 480 और 2,208 पदों को और जोड़ दिया। इसके बाद कुल वैकेंसी की संख्या बढ़कर 8,932 हो गई। 

इस भर्ती अभियान के जरिए आयोग जूनियर असिस्टेंट, चेयरमैन के पर्सनल असिस्टेंट, टाइपिस्ट और स्टेनो-टाइपिस्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर/जनरल मैनेजर के पर्सनल क्लर्क, प्राइवेट सेक्रेटरी, जूनियर एग्जीक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट कम टेलीफोन ऑपरेटर और अन्य के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा।

 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed