Edinbox Hindi

ICAI 30 अक्टूबर को करेगा सितंबर सत्र के लिए सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 30 अक्तूबर, 2024 को सितंबर सत्र के लिए सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा के पश्चात उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2024 तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “सितंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम बुधवार, 30 अक्तूबर, 2024 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।” 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर, 2024 को आयोजित की थी। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को हुई थी।

सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% और एक ही प्रयास में सभी पेपरों के कुल योग में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed