Edinbox Hindi

आयुर्वेद विवि के पांच कुलसचिवों से होगी 19.27 लाख की वसूली, कुलसचिव ने जारी किए आदेश

देहरादून स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में साल 2015 से 2023 के बीच 50 से ज्यादा कर्मचारियों के नियम विरुद्ध प्रमोशन करने के मामले में पांच कुलसचिवों से 19.27 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामजीशरण शर्मा ने इस संबंध में पांचों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर रकम जमा करने का आदेश दिया है।

विवि में कुलसचिव रहे डॉ. मृत्युंजय कुमार से 4,53,594 रुपये, डॉ. राजेश कुमार से 2,63,854 रुपये, डॉ. सुरेश चौबे से 4,19,994 रुपये, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा से 7,73,812, डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ से 15,908 रुपये की वसूली की जाएगी। तय समय के अंदर रमम जमा नहीं करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली की चेतावनी दी गई है।

इन कुलसचिवों के कार्यकाल में कर्मचारियों को नियमों के विपरीत पदोन्नति व तैनाती दी गई। कुलसचिव रामजीशरण शर्मा ने कहा कि पूर्व में कुलसचिव रहे पांच अधिकारियों को वसूली राशि जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed