Edinbox Hindi

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की में किया बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) के तहत कक्षा 9-10 के गणित के पेपर की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की में बदलाव किया है। कक्षा 9-10 गणित की अंतिम उत्तर कुंजी 3 अक्तूबर को जारी की गई थी। आयोग ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी में कुछ प्रश्नों को अपरिहार्य कारणों से संशोधित किया गया है। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी bpsc.bih.nic.in. पर देखी जा सकती है।

अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद, आयोग ने उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं थीं। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत फीडबैक की पुष्टि करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। BPSC द्वारा TRE के परिणाम bpsc.bih.nic.in. पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ ही आयोग श्रेणीवार कट-ऑफ अंक, योग्य उम्मीदवारों की संख्या और अन्य विवरण भी घोषित करेगा।

बीपीएससी ने टीआरई पुनर्परीक्षा 19 से 22 जुलाई तक आयोजित की थी। मूलतः यह परीक्षा मार्च में होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग को परीक्षा रद्द करनी पड़ी तथा पुनः परीक्षा कराने का आदेश देना पड़ा। आयोग ने कहा कि पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed