Edinbox Hindi

छात्रों को छठ पूजा से मिलती है सीख और शिक्षा, जीवन में आता है सकारात्मक बदलाव

छठ पूजा महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है। हालांकि यह मूलतः उत्तर भारत का त्योहार है, लेकिन अब इसे पूरे भारत में मनाया जाता है। सूर्य देव को समर्पित यह त्योहार हमें इसकी महत्ता के बारे में सिखाता है। हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की शिक्षा देता है। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इस दौरान कई प्रकार की पूजा-पाठ और अनुष्ठान किए जाते हैं। सबका अपना  महत्व है और सबके अपने-अपने सबक। कहें तो छठ पूजा से छात्रों को भी सीख और शिक्षाएं मिलती हैं। प्रत्येक छात्र को इसे जरूर जानना चाहिए। यह उनके लिए जीवन में काफी काम आ सकती हैं।

सूर्य की महत्ता: छठ पूजा से बच्चों को सूर्य की महत्ता के बारे में सिखाया जाता है और उन्हें सूर्य के प्रति कृतज्ञ होने की शिक्षा दी जाती है।

प्रकृति का सम्मान: छठ पूजा प्रकृति के साथ जुड़ने का एक अवसर है। बच्चों को प्रकृति का सम्मान करने और उसके साथ सौहार्दपूर्ण जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है।

स्वच्छता और साफ-सफाई: छठ पूजा से पहले घरों और घाटों की साफ-सफाई की जाती है। बच्चों को स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में सिखाया जाता है।

परंपराओं का सम्मान: छठ पूजा हमारी परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों को परंपराओं का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ाने की शिक्षा दी जाती है।

एकता और सौहार्द: छठ पूजा एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। बच्चों को एकता और सौहार्द के महत्व के बारे में सिखाया जाता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी जाती है।

छठ पूजा से मिलने वाली इन शिक्षाओं के जरिए माता पिता अपने स्कूली बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने और उनके जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। यानी छठ पूजा आदर्श जीवन को सही मायनों में जानने का जरिया भी है, जो इसे मनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed