
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने यह तारीख तो काफी दिन पहले जारी कर दी थी, लेकिन अभी पूरा टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी नहीं हुई है। बोर्ड की ओर से डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। संभावना है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट शीट दिसंबर में जारी होगी। डेटशीट जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी।
जो छात्र भारत और विदेश दोनों में इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक CBSE वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in से टाइमटेबल एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने इस साल 10वीं-12वीं के रिजल्ट की घोषणा के दौरान यह पुष्टि की थी कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।
सीबीएसई बोर्ड इस शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा पहले ही कर चुका है। इसके अनुसार, यह 1 जनवरी, 2025 से प्रायोगिक परीक्षाएं देश भर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, शीतकालीन स्कूलों के लिय यह तिथियां अलग हैं। यहां प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर, 2024 से 5 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। प्रायोगिक परीक्षाओं तिथि जारी होने के बाद अब दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को थ्योरी एग्जाम की डेटशीट जारी होने का इंतजार है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।




Add comment