
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा और इससे जुड़े तमामं पहलुओं से उन्हें परिचित कराया जाएगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को बैनर और पोस्टर के माध्यम से बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया है।
शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी एक परिपत्र में कहा गया कि इस सम्बन्ध में सामग्री की आपूर्ति दिल्ली पुलिस द्वारा की जानी चाहिए, जिसने साइबर सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी, साइबर धमकी, ऑनलाइन अश्लील साहित्य, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, साइबर बुलिंग, मानव तस्करी और ऑनलाइन शिकारियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ब्रोशर की एक श्रृंखला विकसित की है।
निदेशालय ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों को रोकने और डिजिटल दुनिया में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षित करना है।” इसके अलावा स्कूलों को शैक्षिक सत्र आयोजित करने के लिए स्थानीय पुलिस और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया है।
दिल्ली में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को दिल्ली पुलिस साइबर सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी, साइबर बदमाशी, ऑनलाइल पोर्नोग्राफी, नशीली दवाओं के दुरुपोयग, बदमाशी, मानव तस्करी और ऑनलाइन शिकारियों जैसे विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक करने काम करेगी।
सर्कुलर में कहा गया है, “ये सत्र छात्रों को साइबर बुलिंग को पहचानने और रिपोर्ट करने, ऑनलाइन व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड और गोपनीयता सेटिंग्स के महत्व और घोटालों और फ़िशिंग प्रयासों की पहचान करने जैसे आवश्यक विषयों को समझने में मदद करेंगे।”




Add comment