Edinbox Hindi

दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल जारी, 28 नवंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली में 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल जारी हो गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के फॉर्म 28 नवंबर को रिलीज होंगे। यानी दाखिला प्रक्रिया इसी तारीख से शुरू हो जाएगी। 

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए दिल्ली के प्राइवेट गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में खुली सीटों (ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी सीटों के अलावा) के लिए एंट्री लेवल की कक्षाओं (6 वर्ष से कम आयु) के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी किया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में एंट्री लेवल की कक्षाओं (6 वर्ष से कम आयु) में एडमिशन प्रोसेस को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए ओपन सीटों (ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी सीटों के अलावा) पर प्रवेश आयोजित करने के निर्देशों के साथ निम्नलिखित प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जाता है।”

आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया और फॉर्म की उपलब्धता 28 नवंबर, 2024 से शुरू होगी और प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। प्रवेश पंजीकरण शुल्क के रूप में अभिभावकों से 25 रुपये लिए जाएंगे और स्कूल का प्रॉस्पेक्टस खरीदना वैकल्पिक होगा। प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत और फॉर्म की उपलब्धता 28 नवंबर से शुरू होगी। अभिभावकों के पास दिल्ली नर्सरी आवेदन पत्र जमा करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय होगा।

बच्चें का विवरण अपलोड करने का समय 3 जनवरी तक का होगा। वहीं बच्चों के मार्क्स अपलोड करने का समय 10 जनवरी तक का होगा। चयनित बच्चों की पहली सूची (प्रतीक्षा सूची सहित) 17 जनवरी को आएगी। प्रथम सूची को लेकर पैरेंट्स के समाधान 18-27 जनवरी तक लिए जाएंगे। इसके बाद यदि आवश्यकता हुई तो चयनित नर्सरी छात्रों की दूसरी सूची 3 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक रूप से 14 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।

नोटिस में कहा गया है कि सभी स्कूलों को यह ध्यान रखना होगा कि सभी आवेदक बच्चों के अंकों का मानदंडवार ब्यौरा उनकी वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए तथा लॉटरी का आयोजन अभिभावकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed