Edinbox Hindi

मध्य प्रदेश बोर्ड का नया नियम, 10वीं में लिया है बेसिक मैथ्स तो 11वीं में पास करनी होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं को लेकर एक नया नियम लागू किया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में बेसिक मैथमेटिक्स चुनने वाले और कक्षा 11वीं में मैथमेटिक्स की पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक छात्रों को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। छात्रों को न सिर्फ एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, बल्कि उसे पास करना भी अनिवार्य होगा।

अधिसूचना के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में बेसिक मैथमेटिक्स का विकल्प चुनने वाले और कक्षा 11वी में मैथमेटिक्स लेने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करनी होगी। इतना ही नहीं छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स विषय को भी चुनना होगा। बोर्ड ने बताया है कि छात्रों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं में और 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं में बेसिक मैथमेटिक्स और स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स को चुनने का विकल्प होगा। 

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ”जो छात्र कक्षा 10वीं की हाई स्कूल परीक्षा में बेसिक मैथमेटिक्स का विकल्प चुनते हैं और कक्षा 11वीं में मैथमेटिक्स की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स का चयन करते हुए सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करनी होगी।”

बता दें कि एमपी बोर्ड में बेसिक मैथमेटिक्स को मैथ के अलावा अन्य स्ट्रीम चुनने वाले छात्र भी ले सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड मैथमिट्कस केवल वे ही छात्र ले सकते हैं जो इंजीनियरिंग और अन्य साइंस स्ट्रीम के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए मैथमेटिक्स एक अनिवार्य विषय है।  

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed