Edinbox Hindi

सीबीएसई ने छात्रों को किया अगाह, भ्रामक ख़बरों से बच कर रहें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने उन ख़बरों का खंडन किया है जिनमें यह कहा गया था कि बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के सिलेबस में 15 प्रतिशत कटौती के साथ कुछ विषयों के लिए ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन ख़बरों से इनकार किया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के सिलेबस को 15% कम करने और चुनिंदा विषयों में ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने का न कोई निर्णय लिया गया है और न ही ऐसा कोई इरादा है।

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 15% सिलेबस में कटौती और चुनिंदा विषयों में ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने से संबंधित समाचार, जो विभिन्न ऑनलाइन समाचार पोर्टलों और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए हैं, कृपया ध्यान दें कि सीबीएसई ने अपनी परीक्षा प्रणाली या आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया है, न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसलिए सीबीएसई उपरोक्त समाचार का खंडन करता है।”

सीबीएसई ने यह भी बताया कि नीतिगत बदलावों से संबंधित कोई भी जानकारी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट और सर्कुलरों के माध्यम से जारी करता है। इसलिए पैरेंट्स और स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि वे भ्रामक खबरों से बचें और किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed