Edinbox Hindi

पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन की आयुसीमा बढ़ा सकती है सरकार, ज़्यादा संख्या में युवाओं को मिलेंगे मौके

केंद्र सरकार पीएम इंटर्नशिप योजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार इस योजना के लिए आवेदन करने की आयुसीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है ताकि ज़्यादा संख्या में युवाओं को मौके मिल सकें। इसके लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने खाका भी तैयार कर लिया है। दरअसल, इस योजना में फिलहाल केवल 21-24 साल की आयु के लोग ही आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस बदलाव के बाद 18-25 साल के युवा भी इसका फायदा उठा सकेंगे। ऐसे में अब इन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। उन्हें इस योजना में आवेदन करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा और इंटर्नशिप मिलने की उनकी संभावनाएं भी बढ़ेंगी। 

पीएम इंटर्नशिप योजना में लगभग 280 टॉप कंपनियों की ओर से 125,000 से अधिक इंटर्नशिप दी जा रही है। तेल, गैस, मोटर वाहन, और यात्रा सहित 20 से अधिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। सरकार अगर आवेदन करने की आयु सीमा को 18-25 साल करती है तो इससे सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसरों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

गौरतलब है कि पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वित्त वर्ष 24 में आय 8 लाख रुपये से अधिक न हो। साथ ही परिवार में किसी सदस्य के पास स्थायी सरकारी नौकरी भी ना हो। स्नातकों के लिए 35,000 से अधिक ऑप्शन हैं। इसके बाद 10वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए 31,500 वहींऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाणपत्र वालों के लिए 30,000 से अधिक प्रस्ताव हैं। डिप्लोमा होल्डर के लिए 22,000 से अधिक मौके हैं जबकि 12वीं पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए 8,800 से अधिक प्रस्ताव हैं। 

भारत सरकार ने अपने बजट में पीएम इंटर्नशिप योजना के जरिए 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करेगी। इंटर्न को सरकार से ₹4,500 और कंपनी से ₹500 की मासिक सहायता भी मिलेगी। इसके अलावा सरकार से उन्हें सहायता के लिए ₹6,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed