Edinbox Hindi
mbbs internship

नीट एमडीएस-नीट एसएस परीक्षा की तिथियां घोषित, नीट पीजी की तारीख की फिलहाल घोषणा नहीं

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी एनबीईएमएस (NBEMS) ने नीट एमडीएस (NEET MDS) और नीट एसएस (NEET SS) परीक्षा समेत 2025 में होने वाले अन्य मेडिकल एग्जाम की तिथियों की घोषणा कर दी है। हालांकि नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा की तारीख की उसने अभी घोषणा नहीं की है। कहा गया है कि इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। 

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशिलिटी (NEET SS) एग्जाम 29-30 मार्च को आयोजित होगी जबकि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स ऑफ़ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) की परीक्षा 31 जनवरी, 2025 को होगी। बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) स्नातकों के लिए फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (एफडीएसटी) 2024 का आयोजन 12 जनवरी को किया जाएगा।

एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिस में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे natboard.edu.in पर उपर्युक्त परीक्षाओं की सटीक तारीखों के बारे में स्वयं को अद्यतन रखें, क्योंकि “उपर्युक्त तिथियां पूर्णतः अस्थायी हैं तथा अनुमोदन एवं पुष्टि के अधीन हैं।”

  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed