Edinbox Hindi

दिल्ली में स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में झूठी निकली खबर

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। दरअसल, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। सुबह 10.57 बजे स्कूल में बम रखने की खबर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को खाली कराकर कई घंटों तक जांच की। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में बम की धमकी फेक निकली।

स्कूल प्रशासन ने धमकी की जानकारी देते हुए बताया कि हमें धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके कारण छात्रों को जल्दी घर भेजा गया। स्कूल प्रशासन ने हालत को कंट्रोल करते हु पैरेंट्स को सूचना दी। स्कूल ने लिखा कि प्रिय अभिभावकों,स्कूल को एक आपातकालीन ईमेल (धमकी भरा ईमेल) प्राप्त हुआ है,जिसके कारण छात्रों को जल्दी घर भेजा जा रहा है। बस और स्वयं घर जाने वाले छात्रों को 11 बजे स्कूल छोड़ने की अनुमति होगी। जिन्हें इंतजार करने की आवश्यकता है,उन्हें गेट 2 के पास पिकल बॉल कोर्ट में इंतजार करने की अनुमति होगी। पैरेंट्स की ओर से पिकअप और कैब वाले छात्रों को मल्टी स्पोर्ट्स एरिना से छोड़ा जाएगा। सभी से अनुरोध है कि वे उचित व्यवस्था करें। आगे कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में तलाशी के बाद धमकी को झूठा घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सुबह 10.57 बजे बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में कॉल आया था। मेल के जरिए फेक सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मेल भेजने वाले की जांच की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ था। धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed