Edinbox Hindi

एजुकेटर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, दिल्ली की शिक्षा क्रांति से हुए प्रभावित

जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। पार्टी की ओर से मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर अवध ओझा ने पार्टी की सदस्यता ली है।

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अवध ओझा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे। साथ ही शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज अवध ओझा दिल्ली में विधानसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि उनका टिकट भी फाइनल हो गया है। यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले अवध ओझा को लेकर पहले भी यह अटकलें लगाई गई थीं कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। कहा गया था कि वह प्रयागराज से लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद ओझा ने कहा कि वह राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में चुनने की बात कही जाए तो वह शिक्षा को ही चुनेंगे। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद अवध ओझा ने कहा कि राजनीति में आने का मतलब है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च काम करेंगे। वह पार्टी की शिक्षा नीति से काफी प्रभावित रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने हैं।

बता दें कि अवध ओझा देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर, और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। यूपीएससी ने निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए।

आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अवध ओझा के पार्टी से जुड़ने से फायदा होगा। क्योंकि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच ओझा की अच्छी लोकप्रियता है। कई बार अवध ओझा आप के संजोयक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed