Edinbox Hindi

सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए गाइडलाइंस जारी, परीक्षाएं एक जनवरी से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी है। अब बोर्ड की तरफ से परीक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी हुई है। भारत और विदेश में सभी सीबीएसई-संबद्ध स्कूलों के लिए 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी।

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर जरूरी गाइडलाइंस के अनुसार सभी स्कूलों में मार्क्स अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे। प्रैक्टिक एग्जाम तय समय पर पूरी कराने को लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी हुए हैं।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2025 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, दोनों कक्षाओं के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं।

बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए सभी स्कूलों को एक जैसा पैटर्न इस्तेमाल करना है। इसके तहत सभी छात्रों के मार्क्स अपलोडिंग की प्रक्रिया तय समय पर पूरी करनी होगी। इसके अलावा बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आंसर बुकलेट समय पर स्कूलों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed