Edinbox Hindi

CBSE ने देश भर के 34 स्कूलों को भेजा नोटिस, बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने का आरोप 

 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (CBSE) ने हाल ही में देश भर के कई स्कूलों को एक नोटिस भेजा है। इन स्कूलों पर आरोप है कि इन्होंने बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रावधानों और नियमों का पालन नहीं किया। इन स्कूलों में से एक नोएडा की अमेटी इंटरनेशनल स्कूल का भी नाम है। सीबीएसई ने पब्लिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। नोटिस में कहा गया गया कि सीबीएसई ने 34 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों ने बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रावधानों और नियमों का पालन नहीं किया।

बोर्ड ने स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के पीछे जो कारण बताए हैं, उनमें बोर्ड ने उन स्कूलों को चेतावनी दी है जो अनजाने में ‘सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी’ (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) द्वारा आयोजित खेल आयोजनों में भाग ले रहे हैं, जो बोर्ड से जुड़ा नहीं है। इन स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह से संगठन से न जुड़ें और इस संगठन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग न लें क्योंकि इसका बोर्ड से कोई संबंध नहीं है, अन्यथा सीबीएसई के मानदंडों और प्रक्रिया के अनुसार स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों को यह भी सलाह दी गई है कि ऐसे किसी भी संगठन से कोई भी संचार प्राप्त होने की स्थिति में सीबीएसई की वेबसाइट से जानकारी को दोबारा सत्यापित करें।

संबद्धता उपनियम 2018 में बताए गए नियमों और शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए स्कूलों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जिन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस मिला है, उन्हें नोटिस जारी होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। जिन स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed