Edinbox Hindi

स्टार्टअप के लिए सीड मनी प्रदान करेगी दिल्ली सरकार, यूनिवर्सिटी के छात्रों को होगा फायदा

अब दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को एक बेहद ही खास सुविधा मिलेगी। अब यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सीड मनी दी जाएगी जिससे स्टार्टअप को एक नया बूम मिलने की उम्मीद है।  

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री बिजनेस ब्लास्टर सीनियर प्रोग्राम की शुरुआत की। दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटीज, ITIs के छात्र इस खास प्रोग्राम में हिस्सा लेकर ‘नौकरी देने वाले’ बनेंगे। स्टूडेंट्स की टीमें अपने Business Ideas पेश करेंगी और इनमें से 1,000 टीमों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए सीड मनी भी प्रदान की जाएगी। इस पहल के तहत 1,000 में से 100 टीमों को चुना जाएगा जो निवेशकों के सामने अपने आइडिया पेश करेंगी। हर टीम में तीन से लेकर पांच छात्र रहेंगे। 

दरअसल, आप आदमी पार्टी की सरकार बिजनेस ब्लास्टर सीनियर प्रोग्राम के जरिए देश में जॉब क्रिएटर तैयार कर रही है। दिल्ली की सीएम ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर ने हमारे सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स के मन का डर खत्म कर उन्हें आत्मविश्वास दिया है। जिसकी बदौलत आज 11वीं-12वीं के बच्चे नौकरी पाने के सपने के पीछे नहीं भागते बल्कि अपने शानदार स्टार्टअप के दम पर लोगों को नौकरियां दे रहे है। 

सीएम ने कहा कि अब यही शुरुआत हमारे यूनिवर्सिटीज और ITIs में भी होगी जहां छात्रों को अपने बिजनेस आइडियाज के लिए 50 हजार रुपये तक की सीड मनी मिलेगी। मुझे यकीन है ये युवा अपने आने वाले सालों में अपने शानदार स्टार्ट-अप्स के माध्यम से लाखों लोगों को नौकरियां देकर न सिर्फ बेरोजगारी की समस्या दूर करेंगे।  साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed