
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET 2025) का पाठ्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। जो भी छात्र इस वर्ष इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in. पर जाकर पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
एनएमसी ने एक आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, “सभी हितधारकों, विशेष रूप से इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के तहत एक स्वायत्त निकाय अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने एनईईटी (यूजी) 2025 पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है।”
आयोग ने कहा, “इसे आम जनता के संदर्भ के लिए एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे अध्ययन सामग्री की तैयारी और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनईईटी (यूजी) परीक्षाओं की तैयारी के लिए एनईईटी (यूजी)-2025 के लिए अद्यतन पाठ्यक्रम देखें।”
यहां यह उल्लेख किया जा सकता है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहे हैं कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को पेन और पेपर मोड में या ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाए और इस संबंध में जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है।




Add comment