Edinbox Hindi

आरबीएसई ने नेगेटिव मार्किंग का नया नियम किया पेश, प्रश्न पत्र में अब चार की बजाए पांच विकल्प होंगे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अन्य बदलावों के साथ-साथ राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2025) के लिए नया ओएमआर नियम पेश किया है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए अंकन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि रीट 2025 के प्रश्न पत्र में अब चार के बजाय पांच विकल्प होंगे।

रीट के नए ओएमआर नियम के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ने कहा है कि एक प्रश्न के लिए चार के बजाय 5 विकल्प होंगे। साथ ही गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग की योजना भी शुरू की है।

अगर कोई उम्मीदवार गलत उत्तर चुनता है या 5 विकल्पों में से कोई उत्तर नहीं चुनता है, तो उसे नेगेटिव मार्क दिया जाएगा। बोर्ड ने आगे बताया कि हर गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 1% अंक काट लिए जाएंगे।

रीट परीक्षा दो स्तरों के लिए आयोजित की जाएगी। रीट स्तर-1 की परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाता है, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और रीट स्तर-2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित की जाता है। 

शेड्यूल के मुताबिक, रीट परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जनवरी को समाप्त होगी। आरबीएसई परीक्षाओं के पारदर्शी और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बैठकें कर रहा है। 

इसने पहले घोषणा की थी कि दोनों स्तरों के लिए रीट आवेदन शुल्क पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। एक पेपर के लिए आवेदन करने वालों को 550 रुपये और रीट स्तर 1 और 2 दोनों के लिए पंजीकरण करने वालों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed