
झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम शेड्यूलल जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम-टेबल देख सकते हैं। बता दें कि नोटिस के मुताबिक, ये बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने घोषणा की है कि 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 11 फरवरी से शुरू होंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी।
साथ ही बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल और निर्देशों के लिए JAC की वेबसाइट देखें। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए टाइम-टेबल तैयार किया गया है। स्कूलों और छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे शेड्यूल का पालन करें और किसी भी समस्या से बचने के लिए समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें।




Add comment