Edinbox Hindi

IIM कलकत्ता ने जारी किया CAT परीक्षा का रिजल्ट, 14 अभ्यर्थियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम (IIM) कलकत्ता ने बहुप्रतीक्षित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल उपस्थिति 89% दर्ज की गई थी।

इस वर्ष 14 उम्मीदवारों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनमें 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग विषय से और एक गैर-इंजीनियरिंग से हैं। इनमें 13 छात्र और एक छात्रा है। टॉपर्स में महाराष्ट्र से पांच, तेलंगाना से दो और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व केरल से एक-एक अभ्यर्थी है।99.99 पर्सेटाइल अंक प्राप्त करने वाले 29 अभ्यर्थियों में से 25 इंजीनियरिंग विषय से तथा चार गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं। इनमें दो छात्राएं व 27 छात्र हैं। 99.98 पर्संटाइल हासिल करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग विषय से और 10 गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं।

इस वर्ष, सिर्फ चार छात्राएं मेरिट में हैं, जो शीर्ष तीन पर्सेंटाइल पा सकी हैं, जबकि 69 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस नतीजे की मेरिट से 21 आईआईएम में दाखिले होंगे। 91 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट पर्संटाइल का उपयोग करेंगे।

उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है। परीक्षा अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के कच्चे अंकों को कैट प्रतिशत में बदलने के लिए सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग किया जाएगा। भाग लेने वाले बी-स्कूल अलग से कैट कट-ऑफ की घोषणा करेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed