Edinbox Hindi

दिल्ली समेत इन राज्यों में कल से शुरू हो रही हैं सर्दियों की छुट्टियां

भारत के कई राज्यों ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों, मसलन राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पंजाब के स्कूलों मे छुट्टियों का एलान हो चुका है। दिल्ली के स्कूल 1-15 जनवरी, तक छुट्टियां मनाएंगे, जबकि पंजाब ने 24-31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा की है। 

दिल्ली
निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के लिए 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करने के प्रयास में, निदेशालय ने दिल्ली स्कूल शीतकालीन अवकाश के दौरान दस दिनों के लिए कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वालों के लिए सुधारात्मक कक्षाओं की भी घोषणा की है। निदेशालय ने शिक्षकों को कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों के लिए अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य रूप से प्रतिदिन पढ़ाने का निर्देश दिया है।

राजस्थान
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को उदयपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि इस बार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा, जो कि शिविरा पंचांग के अनुसार पहले ही घोषित किया गया था।

बिहार
बिहार राज्य ने स्कूल की छुट्टियों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जल्द ही छुट्टियों का एलान कर दिया जाएगा। एकेडमिक ईयर के मुताबिक, बिहार के स्कूलों में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक छुट्टी रहेगी।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। इस राज्य में 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक विंटर ब्रेक रहेगा। 5 दिसंबर को रविवार होने के कारण अब स्कूल 6 जनवरी 2025 को फिर से खुलेंगे।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी स्कूलों में 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूल 30 दिसंबर से खुलेंगे, लेकिन रायपुर संभाग के केंद्रीय विद्यालय 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेंगे।

जम्मू कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में ग्रेड स्तरों के आधार पर एक अलग कार्यक्रम है। कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में स्कूल आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले सप्ताह तक शीतकालीन अवकाश देते हैं। इस राज्य में ये अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक तारीखों के लिए अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed