Edinbox Hindi

हरियाणा टीईटी परीक्षा की नई तिथि घोषित,  8-9 फरवरी को होगा एग्जाम

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। एचटीईटी परीक्षा तिथि 2025 (स्तर 3, 2, 1) को लगातार 2 दिनों यानी 8 और 9 फरवरी 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) हरियाणा के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 8 और 9 फरवरी 2025 को आयोजित होने की उम्मीद है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले पूरी परीक्षा-संबंधी जानकारी के साथ जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिसंबर में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोटिस के अनुसार, परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने के बाद, बोर्ड द्वारा रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होनी थी।

PRT शिक्षकों के लिए एचटीईटी स्तर-1, TGT शिक्षकों के लिए स्तर-2 कक्षा VI से VIII और PGT शिक्षकों के लिए स्तर-3 8 और 9 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

एचटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 नवंबर 2024 तक चली थी। इस दौरान जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया, उन्हें 16 और 17 नवंबर को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का एक और मौका दिया गया था। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed