Edinbox Hindi

माध्यमिक स्कूलों की विवाहित शिक्षिकाओं को मिलेगी करवा चौथ की छुट्टी

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार जहां बुद्ध पूर्णिमा की भी छुट्टी घोषित की गई है, वहीं सिर्फ शादीशुदा महिला टीचर्स को ही करवा चौथ की छुट्टी देने का ऐलान किया गया है। 

सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया। 12 मई बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी समेत 30 दिन छुट्टी है। वहीं, रविवार समेत गर्मी की छुट्टियां मिलाकर कुल 119 दिन अवकाश रहेगा। अगर किसी वजह से या रविवार की छुट्टी है तो महापुरुषों से जुड़े आयोजन एक दिन बाद किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के लिए 12 दिन आरक्षित हैं और कुल 234 कार्य दिवस होंगे। विभाग ने जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें पिछले साल की तरह शादीशुदा महिला टीचर्स को करवा चौथ की छुट्टी मिलेगी। वहीं, क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत के लिए महिला टीचर्स को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रिंसिपल कोई दो छुट्टी दे पाएंगे। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की मानें तो विशेष परिस्थिति में प्रिंसिपल तीन दिन का विवेकाधीन छुट्टी दे पाएंगे। राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोक सभा सिर्फ स्कूलों में कार्यरत टीचर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स के निधन पर ही होंगी। शोक सभा अंतिम घंटे (वादन) में की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महापुरुषों, स्वाधीनता आंदोलन के क्रांतिकारियों, समाज सुधारकों के बर्थडे पर स्कूलों में कम से कम एक घंटे गोष्ठी, सेमिनार का आयोजन करें। छात्रों को ऐसे लोगों के व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन के प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराएं। 

वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद में भी शैक्षिक कैलेंडर जारी हुआ है। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में सभी टीचर्स को करवा चौथ की छुट्टी होगी। माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में शादीशुदा टीचर्स को ही करवा चौथ की छुट्टी होगी। साल भर में माध्यमिक स्कूलों में 119 छुट्टियां मिलेंगी। माध्यमिक स्कूलों में शीत, ग्रीष्मकालीन कालीन अवकाश छोड़कर 30 छुट्टियां घोषित की गई हैं।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed