Edinbox Hindi

एनटीए ने जारी किया जेईई मेन परीक्षा का शेड्यूल, 22 जनवरी से शुरू होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। सत्र 1 की परीक्षाएं 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और अगले सप्ताह सिटी स्लिप जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट न चूकने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

एजेंसी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विदेशों में भी 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा। सत्र 1 के परिणाम जारी होने के बाद इसके लिए पंजीकरण शुरू होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पेपर 1 और 2 दोनों से सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। अब सेक्शन बी के सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। एनटीए ने दोनों पेपर के सेक्शन बी में -1 की नेगेटिव मार्किंग भी शुरू की है।

परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2025 के सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्नों को बंद करने के अपने निर्णय की घोषणा की है। ये वैकल्पिक प्रश्न कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किए गए थे।

जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed