
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीबीएसई की सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
जानकारी दे दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) 14 और 15 दिसंबर को देश भर के कई सेंटर पर आयोजित की गई थी। इसके बाद 1 जनवरी 2025 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ओएमआर शीट की स्कैन की गई इमेज के साथ जारी की गई थी। बोर्ड ने प्रति प्रश्न ₹1,000 के भुगतान पर उम्मीदवारों से आपत्तियाँ भी मांगी थीं।
सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2024 का सर्टिफिकेट डिजिलॉकर और उमंग पोर्टल पर उपलब्ध कराएगा। यहां से डाउनलोड करने के लिए इन पोर्टल अभ्यर्थियों का अकाउंट होना जरूरी है। इसके बाद अपने स्मार्टफोन में उमंग/डिजिलॉकर एप डाउनलोड करना होगा। डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाने के लिए ऑफिशियल पोर्टल digilocker.govin पर जाना होगा।
सीटीईटी यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफ टाइम है। इसका मतलब है कि एक बार सीटीईटी पास करके टीचर बनने की अर्हता जीवन भर के लिए मिल जाती है।




Add comment