Edinbox Hindi

IGNOU ने जारी किया दिसंबर टीईई 2024 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर सत्र के लिए टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र अपना ग्रेड कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।  

इग्नू दिसंबर टीईई ग्रेड कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, प्राप्त अंक, कुल अंक और परीक्षा में प्राप्त रैंक के साथ अन्य डिटेल्स शामिल हैं। ग्रेड कार्ड छात्र की परीक्षा परफॉर्मेंस का पूरा ब्यौरा देता है और यह उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 

इग्नू टर्म एंड परीक्षा 2024 दिसंबर सत्र के लिए 2 दिसंबर से 9 जनवरी तक आयोजित की गई थी। पंजीकृत छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 12 नवंबर को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उनके अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। 

इग्नू हर साल दो बार टर्म एंड परीक्षा आयोजित करता है। एक बार जून में और दूसरी बार दिसंबर में। जो छात्र इस परीक्षा में सफल होते हैं, वे अपनी पढ़ाई को अगले चरण में ले जा सकते हैं। अधिक डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। 

रिजल्ट ऐसे करें चेक
– उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in/login.aspx पर जाएं।
– पोर्टल पर अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
– अब इग्नू दिसंबर टीईई रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed