Edinbox Hindi

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी; अब 23 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाई

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बढ़ा दिया है। जो अविभावक अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में एडमिशन दिलाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (AISSEE 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/aissee पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की ओर से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी। इच्छुक छात्र अब 23 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 है। वहीं सुधार विंडो 26 से 28 जनवरी, 2025 तक खुलेगी।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए लड़कियों को छठी कक्षा में ही प्रवेश मिलेगा। नौवीं कक्षा में सिर्फ सीटें उपलब्ध होने पर ही लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 650 रुपये है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed