Edinbox Hindi

यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, अब 29 जनवरी को होगा एग्जाम  

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे सभी यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर धिकारिक नोटिस देख सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। 

जारी किए गए नोटिस के अनुसार,  यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को अब 29 जनवरी 2025 के लिए शेड्यूल किया है। यानी यह परीक्षा अब 29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

राज्य में 25 जनवरी, 2025 के दिन होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के मद्देनजर परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है। 

जानकारी दे दें कि परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए कुल अवधि 3 घंटे की है और पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 200 है। अधिकतम अंक 200 हैं।

बता दें कि इसके लिए एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना होगा। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed