Edinbox Hindi

नागपुर में 16 साल के लड़के ने हॉस्टल की छत से कूदकर की खुदकुशी, बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में था छात्र

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक छात्र द्वारा खुदकुशी करने की खबर सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यहां मंगलवार को 16 साल के लड़के ने अपने हॉस्टल की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक,  घटना सुबह एमआईडीसी थाना अंतर्गत वानाडोंगरी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रपुर जिले का रहने वाला था और उसके पिता दक्षिण अफ्रीका में व्यवसायी हैं। 

पुलिस ने बताया कि क्लास 12 का स्टूटेंड रेयान मोहम्मद रियाज खान अपने चार मंजिल के हॉस्टल की छत से कूद गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी और देखा कि छात्र खून से सना पड़ा है, जिसके बाद उसे एक हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहीं डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में था और उसने अपनी मां से कहा था कि वह परीक्षा में नहीं बैठेगा। एक अधिकारी ने  बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

हाल में ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में एक स्टूडेंट की मौत की खबर सामने आई थी। एक स्टूडेंट अपने हॉस्टल में मृत पाया गया था। मृतक शॉन मलिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र था। एक अधिकारी ने कहा था कि संस्थान छात्र के मौत की आंतरिक जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed