
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (UPBTE) ने यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईईसीयूपी 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जेईईसीयूपी के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2025 से शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के सरकारी, अनुदानित, पीपीपी मॉडल और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुपों में आवेदन करने के पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
बता दें कि हर साल यूपी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट्स में डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा होती है। उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल संचालित लगभग 1400 पॉलीटेक्निक में जिसमें 2 लाख 28 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित है।
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 सवाल बहुविकल्पीय होंगे। खास बात यह है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही जवाब के चार अंक मिलेंगे। मुख्य काउंसलिंग तीन चरणों में और विशेष काउंसलिंग चौथे चरण से होगी।
2023 तक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को प्रवेश मिल जाता था लेकिन सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया था और शून्य अंक पाने वालों को दाखिला नहीं दिया गया था।




Add comment