
तेलंगाना पिछड़ा वर्ग अध्ययन मंडल (TGBC) द्वारा युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है, जिसके अनुसार, टीजीबीसी रोजगार कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र आरआरबी, एसएससी और विभिन्न बैंकिंग परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगा। फाउंडेशन कोर्स के लिए मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम 15 फरवरी से सभी टीजीबीसी अध्ययन मंडलों में शुरू होगा।
आरआरबी, एसएससी और विभिन्न बैंकिंग परीक्षाओं की फ्री कोचिंग के लिए पात्र उम्मीदवार 20 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आधिकारिक वेबसाइट tgbcstudycircle.cgg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में माता-पिता की आय 1.50 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 2 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों के चयन की विधि इंटरमीडिएट और डिग्री परीक्षा में प्राप्त अंकों और आरक्षण के नियम के अनुसार होगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन 12 से 14 फरवरी के बीच है।
अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक उम्मीदवार टीजीबीसी के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 040-24071178 पर संपर्क कर सकते हैं: 040-24071178




Add comment